Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार बाइक पुलिया में गिरी, बाइक सवार की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भटनावर रामपुरा रोड़ पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क से नीचे पुलिया में जा गिरी हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार संतोष पुत्र नेपाल उम्र 25 वर्ष निवासी जटवारा अपनी रिश्तेदारी में रामपुरा गांव गया था रामपुरा से जटवारा लौटते समय संतोष की बाइक डांगवर्वै गांव के पास सड़क से नीचे पुलिया में जा गिरी इस हादसे में संतोष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!