Press "Enter" to skip to content

पत्नी को लेने गए पति को ससुरालियों ने पीछे से जलाया, खाट पर रख कर सड़क किनारे फेंक दिया / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी में एक पति को अपनी पत्नी लेने जाना उस समय महंगा पड़ गया जब अपनी पत्नी को लेने पति उसकी ससुराल पहुंचा जहां पर ससुरालियों ने उसे पीछे से जला दिया और खाट पर रखकर सड़क किनारे फेंक दिया.

जानकारी के अनुसार रामेश्वर आदिवासी पुत्र तोरण आदिवासी उम्र 35 साल ग्राम भोडन थाना खनियाधाना ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेने ग्राम बडेरा थाना पिछोर गया हुआ था. जहां पर उसका साले से झगड़ा हुआ. इसके बाद ससुरालियों ने उसे पीछे से जला दिया. युवक को 2 घण्टे तक होश नहीं आय. जब उसे होश आया तो 4 लोग उसे खटिया पर रखकर सड़क किनारे फेंकने ले जा रहे थे. तब उसने पहचाना दो उसके साले थे और दो पड़ोसी थे. इसकी सूचना युवक के परिजनों को लगी तो युवक के परिजन खनियाधाना स्वास्थ्य केंद्र युवक को लेकर आए जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है. युवक की शादी 15 साल पहले हुई थी जिसके 6 बच्चे तीन लड़का और तीन लड़की है जिला अस्पताल में युवक का उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!