Press "Enter" to skip to content

करैरा क्षेत्र में सेवा देने वाले एम्बूलेंस खराब, इंजेक्टर नहीं होने से 15 दिन से मैकेनिक के यहां खड़ी / Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा क्षेत्र में सेवा देने वाली एम्बूलेंस बीते 15 दिनों से खराब पड़ी हुई है। एंबूलेंस के खराब होने के कारण करैरा अस्पताल में आने वाले व हाइवे पर हादसों में घायल होने वाले मरीजों को अस्पताल में तत्काल ले जाने की सेवा नहीं हो पा रही है। मैकेनिक राकेश मिस़्ी ने बताया कि जब एंबूलेंस खराब हुई थी तो उसे सही करने के लिए बुलाया था, और बड़ी मुश्किलसे चालू कर उसे अपने गैराज तक लाया जहां चैक किया तो पता चला कि गाड़ी का इंजेक्टर खराब हो गया है। इंजेक्टर मंगाने के लिए कंपनी फोन किया तो बताया कि अभी उपलब्ध नहीं है कुछ दिन बाद मिल जाएगी लेकिन 15 दिन हो गए हैं एम्बूलेंस का इंजेक्टर अभी तक नहीं बदल पाया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!