Press "Enter" to skip to content

भदौरिया बस की छत पर रखा रहा बैग, कॉस्मेटिक सामान का एक पैकेट हुआ गायब, ड्राइवर टालता रहा / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी से ग्वालियर चलने वाली भदौरिया बस की छत पर कॉस्मेटिक सामान से भरे 4 पैकेट रखे थे. जिसमें से एक पैकेट किसी के द्वारा चुरा लिया गया है. जिसकी शिकायत युवक ने थाना कोतवाली में की है.

जानकारी के अनुसार अनिल राठौर पुत्र मुन्नालाल राठौर निवासी कान्हा कुंज ने बताया कि वह 21 अप्रैल को ग्वालियर से शिवपुरी भदोरिया बस एमपी07पी2228 में सवार होकर शिवपुरी आ रहे थे. तभी कॉस्मेटिक सामान के 9 पैकेट थे.जिसमें से चार पैकेट बस की छत पर रखे थे. जिसका किराया भी अलग से दिया गया था. युवक ने मोहना पर बस रोकने पर जब छत पैकेट देखें तो पूरे पैकेट रखे हुए थे. शिवपुरी के ग्वालियर बाईपास पर जब पैकेट देखें तो एक पैकेट नहीं मिला जिसकी शिकायत कंडक्टर से की कंडक्टर ने कहा कि बस स्टैंड आ जाओ. इसके बाद कंडक्टर व ड्राइवर युवक से बोले कि हमें नहीं पता कि तुम्हारा सामान कहां है और अब अभद्रता करने लगे इसके बाद युवक ने थाना कोतवाली में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!