शिवपुरी में ट्रक ड्राइवर से विश्वासघात करते हुए उसका हैल्पर ट्रक के भाड़े के तौर पर मिले 1 लाख 60 हजार रुपए लेकर भाग गया। ट्रक ड्राइवर ने इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है। शुक्रवार को करैरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ट्रक ड्राइवर रवि परिहार पुत्र रामदयाल परिहार(36) अंबेडकर मोहल्ला, दिनारा का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि मैं ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 5940 का ड्राइवर हूं। मैं 17 अप्रैल को अपने ट्रक से महाराष्ट्र के पीपलगांव में अंगूर भरने पहुंचा था। मेरे साथ अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव का रहने वाला 28 साल का विनोद जाटव भी हैल्परी के लिए गया हुआ था। वहां से 17 अप्रैल को हम ट्रक में अंगूर भरकर उत्तर प्रदेश के जगदीशपुर के लिए निकले थे।
19 अप्रैल को जगदीशपुर की मंडी में अंगूर को खाली किए। जहां से हमें ट्रक के भाड़े के तौर पर एक लाख साठ हजार रुपए मिले थे। जिन्हें लेकर हम शिवपुरी की ओर लौट रहे थे। 20 अप्रैल की सुबह 9 बजे मैंने करैरा थाना क्षेत्र के निचरोली रोड पर ट्रक को रोक दिया था। पैसों का बैग विनोद के हवाले करने के बाद में शौच के लिए गया था। जब मैं वापस आया तो देखा कि विनोद और पैसों से भरा हुआ बैग नहीं मिला।
इसके बाद विनोद की तलाश उसके गांव सिरसौद में भी जाकर की। लेकिन वहां भी कोई भी सुराग नहीं लगा। तब जाकर इसकी सूचना मैंने ट्रक मालिक को दी। इसके बाद शुक्रवार को चोरी हुए एक लाख साठ हजार रुपए की शिकायत दर्ज कराने करैरा थाने पहुंचा हूं।

अंगूर के भाड़े के मिले 1 लाख 60 हजार रुपए लेकर फरार हुआ हैल्पर, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment