शिवपुरी: कोलारस जनपद के गढ़ पंचायत के रोजगार सहायक को गैंगरेप के आरोप में बदरवास थाना पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी रोजगार सहायक कई दिनों फरार चल रहा था। जेल भेजे जाने के बाद भी रोजगार सहायक पर जनपद पंचायत के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार को गढ़ गांव के ग्रामीणों ने रोजगार सहायक की सेवा समाप्त करने की शिकायत कोलारस जनपद पंचायत के सीईओ से की।
ग्रामीणों का कहना है कि गढ़ पंचायत के रोजगार सहायक मुकेश धाकड़ ने अपने साथियों के साथ मिलकर 25 दिसंबर 2022 गढ़ गांव की रहने वाली 28 साल की महिला के साथ खेत में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था।
रोजगार सहायक मुकेश धाकड़ के साथियों को पुलिस पहले से ही जेल भेज चुकी थी, लेकिन मुकेश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। बदरवास थाना पुलिस ने 11 अप्रेल को धाकड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बावजूद अब तक कोलारस जनपद पंचायत द्वारा रोजगार सहायक पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। इसकी शिकायत आज ग्रामीणों ने जनपद पंचायत कोलारस पहुंचकर दर्ज कराई है। जनपद सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर का कहना है कि उक्त मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने शिवपुरी कलेक्टर को कार्यवाही को लेकर पत्र भेज दिया है।

गैंगरेप के आरोप में रोजगार सहायक मुकेश धाकड़ को जेल, सेवा समाप्ति की मांग की / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment