Press "Enter" to skip to content

रात भर खाना बनाता रहा हलवाई, सुबह नींद का झोंका आया, खोलती तेल की कड़ाई में गिरा, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: दष्टौन कार्यक्रम में खाना बनाने गया हलवाई नींद का झोंका आने से कड़ाही में खौलते तेल में गिर गया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। घटना विलाकलां गांव में बुधवार को हुई। गुरुवार की रात हलवाई ने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक हुकुम सिंह (35) पुत्र चरन सिंह यादव निवासी राजपुरा रोड पुरानी शिवपुरी 18 अप्रैल को ग्राम विलोकलां में दष्टौन कार्यक्रम में खाना बनाने गए थे।


बताया जा रहा है कि खाना बनाने के लिए रातभर जागता रहा और 19 अप्रैल की सुबह नींद का झोंका आने से खौलते तेल की कड़ाही में गिर गया। मुंह और छाती पर वह बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत के चलते ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर में 20 अप्रैल की रात 8 बजे हुकुम सिंह यादव का निधन हो गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!