शिवपुरी: पोहरी थाना क्षेत्र में शादी के आठवें दिन दुल्हन को छोड़ने के लिए खुद दूल्हा आया और दुल्हन आठवे दिन अचानक गायब हो गई। दूल्हे ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी है। पुलिस दुल्हन की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक रोशनी (20) पत्नी भूपेंद्र आदिवासी निवासी उपसिल अपने मायके अहेरा गांव से 19-20 अप्रैल की दरम्यानी रात गायब हो गई है।
दरअसल रोशनी की 12 अप्रैल को भूपेंद्र के संग शादी हुई है। पति भूपेंद्र का कहना है कि रीति-रिवाज पूरे करने के लिए वह रोशनी को लेकर अहेरा गांव आ गया था। 19-20 अप्रैल की दरम्यानी रात पत्नी रोशनी गायब हो गई। उसी रात गांव का सत्तू आदिवासी भी लापता है। इसलिए सत्तू पर ही रोशनी को बहला फुसलाकर भगाने की आशंका जताई जा रही है।
भूपेंद्र आदिवासी का कहना है कि 12 अप्रैल को बारात लेकर आए और धूमधाम से शादी की। ससुराल पक्ष से कोई दहेज नहीं लिया है। शादी के दौरान थाली में सिर्फ 100 रु. रखे। लेकिन अंदाजा नहीं था कि रोशनी इस तरह गायब हो जाएगी। इधर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर दुल्हन की तलाश कर रही है।

शादी के 8 दिन बाद नई नवेली दुल्हन रोशनी हुई गायब, दूल्हा पहुंचा थाने / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment