Press "Enter" to skip to content

पत्नी ने साथ आने से मना किया तो पत्नी प्रेमी ने खाया जहर, 7 माह पहले हुई शादी / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिला अस्पताल से है. जहां एक युवक ने पत्नी के गम में जहर का सेवन कर लिया युवक ने बताया कि उसकी पत्नी मायके चली गई थी. जिसके बाद जब वह उसे लेने गया तो पत्नी ने आने से साफ इंकार कर दिया जिसके बाद युवक ने पत्नी के गम में जहर खा लिया.

जानकारी के अनुसार अजय आदिवासी पिता तूफान आदिवासी उम्र 36 साल निवासी ग्राम मथना थाना रन्नौद ने बताया कि उसकी शादी 7 माह पहले हुई थी. जिसके बाद आज से 1 माह पहले उसकी पत्नी से उसका झगड़ा हो गया जिसके बाद उसकी पत्नी रति आदिवासी निवासी बारोद खतौरा के पास अपने मायके चली गई 1 माह पहले गई पत्नी को वापस लेने जब पति अपनी ससुराल अपनी बीवी को लेने पहुंचा तो पत्नी ने युवक के साथ आने से साथ इंकार कर दिया. इसके बाद तीन-चार दिन से पति मायूस रहने लगा और पत्नी के गम में उसने जहर का सेवन कर लिया परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर युवक का उपचार जारी है. युवक ने पत्नी के साथ लव मैरिज की थी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!