Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी की बेटी मनु वैशाली टी.व्ही. शो ‘वाह भाई वाह’ में करेंगी काव्य पाठ / Shivpuri News

शिवपुरी : मध्यप्रदेश की युवा कवियत्री शिवपुरी की बेटी मनु वैशाली अब प्रसिद्ध टी.व्ही. शो वाह भाई वाह में काव्य पाठ कर रही हैं, यह शो शेमारू टीवी पर प्रसारित हो रहा है जिसमें मनु देश के प्रख्यात कवि शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता) के साथ दो एपिसोड में नजर आयेंगी। मनु वैशाली विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर काव्य पाठ कर चुकी हैं और युवा उम्र में ही उन्होंने काव्य जगत में अनूठी पहचान बना ली है। वैशाली के पिता इंद्रजीत सिंह पाल (पाल सर) शासकीय आदर्श नगर उ• मा• कन्या विद्यालय में पदस्थ हैं तथा उनकी माता नीलम पाल शहर के छिब्बर स्कूल में शिक्षिका है। वैशाली अभाविप की सक्रिय सदस्य रहीं हैं उन्होंने शिवपुरी पीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कविताओं का सफर शुरू किया। मनु वैशाली की इस उपलब्धि पर उन्हें शिवपुरी कविकुल के कवियों के साथ प्रदेश भर के कवियों ने बधाईयां दी हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!