Press "Enter" to skip to content

रफ्तार का कहर : पिकअप में टक्कर मारने के बाद बिना ड्रायवर के दौड़ा ट्रक, पलटा / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत मजेरा हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक के चालक का स्टेयरिंग से संतुलन खो गया और वह चोटिल हो गया। इसके बाद बिना चालक के ट्रक हाइवे पर दौड़ा और कुछ दूर चलने के बाद पलट गया। सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक फैजाबाद से आ रहा था और औरंगाबाद की ओर जा रहा था। जब वह मजेरा हाइवे पर पहुंचा तो चालक ट्रक को काफी तेज गति से चला रहा था। अचानक उसका संतुलन खो गया और उसने आगे जा रही पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पिकअप का चालक तो मौके से भाग गया लेकिन ट्रक कुछ दूर चलने के बाद पलट गया। घटना में ट्रक का चालक घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल 100 के रविकांत शर्मा व समर मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!