Press "Enter" to skip to content

10वीं कक्षा की छात्रा हुई लापता, उसी रात से शादीशुदा युवक गायव / Shivpuri News

शिवपुरी: तेंदुआ थाने क्षेत्र से 10वीं की छात्रा रात को गायब हो गई। उसी रात 30 साल का शादीशुदा युवक भी लापता है। पिता ने उसी युवक पर संदेह जताया है। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक बुधवार को पिता ने तेंदुआ थाने आकर अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी के गायब होने की सूचना दी। पिता का कहना है कि रविवार की रात 11 बजे बेटी खाना खाकर सो गई थी। सोमवार की सुबह 5 बजे पत्नी की नींद से जागी तो बेटी घर में कहीं नहीं मिली। आसपास तलाश कियाा, फिर भी सुराग नहीं लगा।

गांव में पता चला कि 30 साल का प्रदीप धाकड़ भी लापता है। पिता ने प्रदीप पर ही बेटी को अगवा करने का संदेह जताया है। छात्रा ने इसी साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी है। जबकि प्रदीप पहले से शादीशुदा है और आठ साल के बेटे का पिता है। तेंदुआ थाना पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर तलाश प्रारंभ कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!