Press "Enter" to skip to content

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, दहेज एक्ट का मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: लुकवासा चौकी पुलिस ने विवाहिता ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ दहेज एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कराया है। दहेज में बाइक व 50 हजार रुपए नगद लाने की कहकर घर से निकला दिया। पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। जानकारी के मुताबिक रचना (25) पत्नी राधेश्याम जाटव निवासी उकावल सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी।


दहेज में बाइक और 50 हजार रु. कैश नहीं मिलने से पति सहित ससुराल वाले नाराज थे। 7 अप्रैल को घर से निकाल दिया और कहा कि बाइक और 50 हजार रु. कैश लेकर नहीं आई तो जान से खत्म कर देंगे। भाईयों को बुलाया और मायके करमाजकलां आ गई। पुलिस ने पति राधेश्याम जाटव, ससुर सीताराम जाटव, सास गुड्‌डी बाई, जेठ हरतूम व देवर रिंकू जाटव के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!