शिवपुरी: शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव में घर पर नाबालिक 16 वर्षीय बालिका सो रही थी. तभी गांव का ही एक युवक आया और बालिका को प्रपोज किया. बालिका ने मना कर दिया तो उसके साथ जमीन पर पटक कर बलात्कार की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया.
जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव की रहने वाली नाबालिग 16 वर्षीय बालिका ने आज एसपी को दिए आवेदन में बताया कि 14 अप्रैल को रात्रि के लगभग 12 से 1 बजे के बीच में गांव का ही युवक शिवम जाटव पुत्र नरेश उर्फ़ दशरथ जाटव निवासी ग्राम खुटेरा आया और बाहर से दरवाजा खटखटाया जिसके बाद बालिका ने सोचा कि परिवार का सदस्य आया है. नाबालिग ने दरवाजा खोला तो आरोपी शिवम जाटव दरवाजे पर खड़ा हुआ था आरोपी शिवम अंदर आया और बालिका को प्रपोज करने लगा कहने लगा कि मैं तुमसे बहुत प्रेम करता हूं. जिसके बाद शादी करना चाहता हूं. नाबालिग को युवक कमरे के पीछे ले गया और जबरदस्ती करने लगा. जिसके बाहर जमीन पर पटक कर बालिका के साथ रेप की वारदात कों अंजाम देने का प्रयास किया. नाबालिग का भाई पास बाले कमरे में सो रहा था. मां जब वापस रिश्तेदारी से लौट कर आई. तो बालिका ने पूरी घटना मां को बताई. माँ और भाई के साथ पिछोर थाना पहुंची बालिका ने अपनी पीड़ा सुनाई लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई. जिसके चलते अब एसपी से बालिका ने न्याय की गुहार लगाई है.






Be First to Comment