Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद के चलते मां और बेटे की दबंगो ने कर दी मारपीट, SP से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज एक महिला ने दबंगों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं. महिला ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते उसकी और उसके बेटे की मारपीट की गई है वहीं उसके पति बिकलांग हैं.

जानकारी के अनुसार सरस्वती धाकड़ पत्नी किशन लाल धाकड़ निवासी ग्राम चंदनपुरा थाना सतनवाड़ा ने एसपी को बताया कि 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे ग्राम चंदनपुरा पर कृषि कार्य महिला कर रही थी. तभी आरोपीगढ़ ओमप्रकाश पुत्र रामप्रसाद धाकड़, सोनू, अंकेश पुत्र गढ़ ओमप्रकाश धाकड़ निवासी गढ़ ग्राम चंदनपुरा थाना सतनवाडा एक राय होकर आए और कहने लगे कि यह हमारी जमीन है यहां पर क्या कर रही हो इसके बाद महिला ने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी. इसकी सूचना जैसे ही महिला के पुत्र आकाश धाकड़ को लगी तो वह बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी और कहने लगे कि यह हमारी जमीन है आज के बाद यहां दिखे तो हत्या कर देंगे साथ ही महिला ने बताया कि वह राजनीतिक वाले हैं और धनबलिए से संपन्न हैं.

महिला ने बताया कि आरोपियों ने जो मारपीट की है. वह कमल सिंह पुत्र रामजीलाल धाकड़ निवासी भारतीय विद्यालय शिवपुरी के कहने पर आए थे और उनके कहने पर ही यह घटना घटती है क्योंकि कमल सिंह धाकड़ ने हमारी पूर्व में भी दो बीघा जमीन हड़प ली थी. महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!