Press "Enter" to skip to content

एडी टीम कोतवाली की संयुक्त कार्रवाई: 12 लोगों कों पकड़ा, 62 हजार रुपए किए जप्त / Shivpuri News

शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी के द्वारा जिले में आईपीएल सट्टा शराब माफिया अवैध मादक पदार्थ भूमफिया के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, तथा सट्टे पर जीरो टॉलरेंस अपनाने हुये कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं. उक्त निर्देशों के पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण भूराया तथा एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव के मार्गदर्शन में आज थाना कोतवाली एवं एडी टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हये जगह-जगह छापे मारी कर तीन आरोपियों को सट्टा संचालित करते हुये पकड़ कर कार्यवाही की है. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन मे पुलिस थाना कोवाली एवं एडी टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये कोर्ट रोड, संजय लॉज के पास, कमलागंज जाटव मुहल्ला एवं फतेहपुर पर दबिस देकर 12 लोगों को अवैध गतिविधी एवं सट्टा संचालित करते हुये पाये गये जिन्हें पुलिस द्वारा पकड़ कर करीब 62000रु. जप्त किये हैं.
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अमित भदौरिया, एडी टीम प्रभारी उनि. रविन्द्र सिकरवार, उनि. सुमित शर्मा, उनि. आदित्य सिंह राजावत, उनि. दिनेश कोठारी,सउनि अजय पाल ,प्रआर नरेश यादव, नरेश दुबे ,आर. महेन्द्र तोमर, भोले, जलज, आलोक की शराहनीय भूमिका रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!