शिवपुरी: देशभर के साथ साथ विशेष रूप में आज शिवपुरी में अमर शहीद तात्या टोपे का बलिदान दिवस मनाया जा रहा है। अमर शहीद तात्या टोपे की समाधि स्थल पर आज से दो दिनों तक संस्कृति विभाग, स्वराज संस्थान संचालनालय एवं जिला प्रशासन द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस मौके पर आज 18 अप्रैल की सुबह राजेशवरी रोड स्थित अमर शहीद तात्या टोपे की समाधि स्थल पर गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
तात्या टोपे के प्रपोत्र ने दी श्रद्धांजलि
अमर शहीद तात्या टोपे की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने अमर शहीद तात्या टोपे के प्रपोत्र सुभाष टोपे भी शिवपुरी पहुंचे थे। जहां उनके द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि सहित प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा जिसके द्वारा अमर शहीद तात्या टोपे को श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर शिवपुरी पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर भी दिया गया।
प्रदर्शनी की गई आयोजित
अमर शहीद तात्या टोपे का बलिदान दिवस के मौके पर 18 एवं 19 अप्रैल को शहीद मेला का आयोजन राजेश्वरी रोड़ स्थित तात्याटोपे समाधि स्थल पर किया जा रहा है। जिसमें कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आज इस मौके पर सीआरपीएफ और पुलिस द्वारा कई प्रदर्शनी भी लगाईं गई। इसके अतिरिक्त जनसंपर्क विभाग द्वारा तात्याटोपे समाधि स्थल तात्या टोपे से जुड़े हुए इतिहास के बारे में जानने के लिए महत्वपूर्ण प्रदर्शनी लगाई। बता दें की दो दिनों तक चलने वाले इस शहीद मेले में आज रात्रि 7.30 बजे स्वराज संस्थान भोपाल द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। जिसमें 18 अप्रैल को भोपाल की सुहासिनी जोशी व उनके दल द्वारा देशभक्ति गीत तथा 19 अप्रैल को विदिशा के परमानंद केवट एवं उनके दल द्वारा लोक गीत एवं लोक नृत्य के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
शिवपुरी में दी गई थी तात्या टोपे को फांसी
1857 के स्वतंत्रता संग्राम के कुचले जाने के बाद भी तात्या टोपे अंग्रेजों से गुरिल्ला युद्ध करते रहे थे। अंग्रेज सरकार ने तात्या टोपे को 7 अप्रैल, 1859 को पाड़ौन के जंगलों से पकड़ा था और शिवपुरी में 15 अप्रैल 1859 को सैनिक अदालत में मुकदमा चलाया गया। अदालत ने फैसला सुनाकर 18 अप्रैल 1859 की शाम को फांसी दे दी गई थी। देश को मिली आजादी के बाद जिस स्थान पर अमर शहीद तात्या टोपे को फांसी दी गई थी उस स्थान पर अमर शहीद तात्या टोपे की समाधि स्थल बनाकर हर वर्ष अमर शहीद तात्या टोपे की बलिदान भूमि पर शहीद मेले का आयोजन किया जाता रहा है।

समाधि स्थल पर प्रपौत्र ने दी श्रद्धांजलि, दो दिनों तक भरेगा शहीद मेला, कई कार्यक्रम होंगे आयोजित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News





Be First to Comment