Press "Enter" to skip to content

ट्रांसफार्मर में शॉट सर्किट की वजह से भड़की भूसे में आग, लाखों का हुआ नुकसान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई गांव के पास फोरलेन हाईवे से सटे हुए क्षेत्र में हजारों क्विंटल भूसा का स्टॉक करके रखा हुआ था। जिसमें शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़क गई। मौके पर पानी के टैंकर, कोलारस नगर परिषद सहित शिवपुरी नगर पालिका की फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है भूसा मालिक को आगजनी की इस घटना से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।


शिवपुरी शहर के सर्किट हाउस रोड के रहने वाले एक शेरा शिवहरे ने बताया कि उन्होंने व्यापारिक उद्देश्य से भूसे को खरीदकर सेसई गांव के पास गायत्री मंदिर के पीछे स्टॉक करके रखा हुआ था। उन्होंने अब तक 30 हजार क्विंटल गेहूं, 20 हजार क्विंटल चना और 10 हजार क्विंटल सरसों के भूसे को खरीदकर स्टॉक किया हुआ था। आज दोपहर भूसे के स्टॉक में आग भड़क गई।

शॉर्ट सर्किट की वजह से भड़की आग

शेरा शिवहरे ने बताया कि भुसे के स्टॉक के पास बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बिजली के ट्रांसफार्मर में एकाएक शॉर्ट सर्किट हुआ था। जिसकी चिंगारी जमीन पर गिरी थी जमीन पर गिरी चिंगारी के बजह से सूखे पौधों और झाड़ में आग भड़क गई और देखते ही देखते आग भूसे के स्टॉक तक पहुच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी थी। तब तक पानी के टैंकरों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन हवा के चलने से आग दुगनी रफ्तार से भड़क गई। अभी भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आगजनी की इस घटना से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!