Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: बकरी चराने गए 3 भाई, 2 कुए में गिरे, दोनों मृत घोषित, शोक की लहर / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के भोंती थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम मनपुरा में 3 भाई बकरी चराने गए थे. तभी 2 भाई कुए पर पानी पीने गए थे तभी दोनों मासूम भाई कुए में गिर गए तीसरे भाई ने घरबालों कों सूचना दी.

जानकारी के अनुसार बच्चों के पिता संजय कुमार ने बताया की मेरे 4 बेटे हैं. जिसमे से तीन बेटे बकरी चराने गए थे. तभी बेटा नायब बंशकार उम्र 5 साल निवासी मनपुरा बड़ा बेटा सनी बंशकार उम्र 10 साल कुए पर पानी पीने के लिए गए थे. तभी कुएं में गिर गए तीसरे बेटे ने घर आकर दोनों बेटों की सूचना दी. मौके पर पहुंचकर एक बेटे कों निकाल कर शिवपुरी लाए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं कुछ समय बाद दूसरे बेटे को निकालकर मनपुरा स्वास्थ केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया है.


खुला कुए होने के चलते गिरे दो बच्चे

मृतक बच्चों के पिता संजय कुमार ने बताया कि कपिल श्रीवास्तव का कुआं गांव में है और वह खुला पड़ा हुआ है जिसके चलते यह हादसा घटित हो गया अगर कुआँ खुला नहीं होता तो दोनों बेटा जिंदा होते.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!