शिवपुरी: शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज एक पिता ने अपने पुत्र के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है. पिता ने बताया कि उसके पुत्र की हत्या कर दी गई थी अभी तक आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं उन पर इनाम घोषित की जाए एवं उनके आवासों पर बुलडोजर चलाया जाए.
जानकारी के अनुसार कैलाश चंद्र धाकड़ पुत्र देवीलाल धाकड़ निवासी ग्राम दीघोदी थाना तेंदुआ ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसके पुत्र मंगल सिंह धाकड़ की हत्या करने वाले आरोपी मुकेश पुत्र कल्लू महाराज पुत्र कल्लू धाकड़, राजेश पुत्र कल्लू सुखदेव पुत्र महाराज सिंह निवासी ग्राम दीघोदी के विरुद्ध पुलिस थाना तेंदुआ में हत्या का मामला दर्ज है आज दिनांक तक आरोपी गणों को गिरफ्तार नहीं किया गया है जिसके चलते वह राजीनामा का दबाव बना रहे हैं. और बोल रहे हैं कि अभी तो पुत्र को मारा है. पूरे परिवार को खत्म कर देंगे जिसके कारण पूरा परिवार भयभीत बना हुआ है. इसलिए आज पिता ने एसपी से आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं इनाम घोषित करने सहित आवासों पर बुलडोजर चलवाने की मांग की है.

पुत्र के हत्यारे घूम रहे खुल्लेआम, इनाम घोषित कर आवास पर बुलडोजर चलवाने की SP से मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment