शिवपुरी। नगर पालिका शिवपुरी के एसआई योगेश शर्मा अपने अमले के साथ रात्रिकालीन सफाई के लिए रात 8:30 बजे शहर में निकले। सीएमओ शैलेष अवस्थी भी पीओ डूडा के साथ रात 9 बजे आ गए। माधव चौक शिवपुरी के बाद कमलागंज फिजीकल और पुरानी शिवपुरी में मुख्य जगहों पर साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान कमलागंज में सड़क किनारे संचालित शराब दुकान के बाहर गंदगी पड़ी थी। साथ ही ठेकेदार द्वारा डस्टबिन भी नहीं रखवाया था। गंदगी देख सीएमओ नाराज हो गए और दुकान संचालित करने वाले डिंपल खत्री के नाम से 5 हजार रुपएका चालान काटकर जुर्माना वसूला। साथ ही हिदायत दी कि कल से डस्टबिन जरूर रख लें और दुकान के बाहर गंदगी न फैलने दें। इसके अलावा अन्य दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

सीएमओ ने चलाया नगर को साफ करने का अभियान, शराब की दुकान पर गंदगी मिलने पर लगाया 5 हजार का जुर्माना, अन्य को दी चेतावनी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>





Be First to Comment