शिवपुरी: जिले के आमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में मेला देखने आए दो युवकों को बाइक चोर समझ मेले में मौजूद भीड़ ने जमकर पीट दिया। इसके बाद उन्हें आमोला थाना पुलिस के हवाले किया गया।
ऐसे हुआ शक
जानकारी के मुताबिक आमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में काली माता मंदिर पर मेला लगा हुआ था। मेला देखने उटवाया गांव के 2 युवक रामहेत पाल और अरविंद परिहार बाइक से पहुंचे थे। दोनों ने अपनी बाइक को अन्य बाइक के पास खड़ा कर मेला देखने चले गए। कुछ देर बाद जा जब दोनों युवक वापस लौटे तो वे धोखे में दूसरी बाइक पर बैठ गए्, और बाइक में चाबी लगाने लगे। इसी दौरान उस बाइक का मालिक भी मौके पर पहुंच गया और दोनों युवकों पर बाइक चोरी कर ले जाने का इल्जाम लगाने लगा। युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसे देख मेला देखने आए अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। शोरशराबे के चलते दोनों युवकों को पीटना शुरू कर दिया गया। गुस्साई भीड़ ने दोनों युवकों को चोर समझते हुए जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद आमोला पुलिस ने दोनों युवकों को बचाया, और थाने ले गए।
हालांकि, कुछ देर बाद ही दोनों युवकों के परिजन गांव के सरपंच अतर सिंह लोधी को आमोला थाने लेकर पहुंच गए। जहां दोनों युवकों ने बताया कि हम फोन पर बात कर रहे थे इसी के चलते एक जैसी दिखने वाली दूसरी बाइक पर बैठ गए, और जेब से निकालकर बाइक की चाबी बाइक में लगाने लगे थे। इसके चलते बाइक मालिक को शक हुआ और उसने बाइक चोर, बाइक चोर कहते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद मौजूद भीड़ ने हमारे साथ मारपीट कर दी। हालांकि बाइक चोरी करने के आरोप की किसी ने भी थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। इसी के चलते आमोला थाना पुलिस ने गांव के सरपंच अतर सिंह लोधी और परिजनों के आग्रह पर दोनों युवकों को छोड़ दिया।

बाइक चोर समझकर 2 युवकों को जमकर पीटा, शक के चलते की मारपीट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment