शिवपुरी: विष्णु मंदिर के पीछे शिवपुरी में रहने वाली 25 साल की विवाहिता ने पति व सास के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल गैस सिलेंडर भरवाने पत्नी ने 1200 रु. दिए, जिसकी पति रात को शराब पीकर आ गया। पत्नी ने पैसे मांगे तो मारपीट कर दी। सास भी पति के पक्ष में खड़ी हो गई और लात घूसों से पीटा। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।
फरियादी आशी शर्मा (25) पत्नी अविनाश शर्मा निवासी विष्णु मन्दिर के पीछे शिवपुरी रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 अप्रैल 2023 को मैंने अपने पति अविनाश शर्मा को सिलेंडर भराने के लिए 1200 रुपए दिए थे। पति ने सिलेंडर नहीं भरवाया और जब रात करीब 9.30 बजे घर आए तो शराब के नशे में धुत्त थे। मैंने पति से 1200 रुपए वापस मांगे तो गालियां देने लगे। जब गालियां देने से मना किया तो मेरी बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी।
हमले में मेरे बायं हाथ की कलाई, दाहिने कंधे, कमर एवं माथे पर मुंदी चोटें आईं हैं। इसी दौरान सास मधु शर्मा आ गईं और उसने भी मेरी लात-घूंसों मारपीट कर दी, फिर दोनों कहने लगे कि तूने आज के बाद रुपए मांगे तो तुझे जान से खत्म कर देंगे। फिर मैंने भागकर अपने कमरे में गई और अंदर से गेट लगा लिए। घटना के समय मेरी जेठानी कविता शर्मा व ससुर हरिहर शर्मा ने घटना देखी है। फिर डायल 100 पर काॅल किया था। पुलिस की मदद से महिला फिजिकल थाने तक आई, जहां पति व सास के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया है।

गैस सिलेंडर भरवाने की बजाय शराब पीकर आया पति, पत्नी ने 1200 रुपए मांगे तो पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- करैरा में कपड़ा दुकान-मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News
- प्रधानमंत्री के भाषण की नकल कर वीडियो बनाने पर शिक्षक निलंबित, विधायक प्रीतम लोधी हस्तक्षेप के बाद हुईं कार्रवाई / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment