Press "Enter" to skip to content

पिता की मौत होने पर पोस्टमैन की नौकरी मिली, स्मैक की लत की वजह से चोर बन बैठा / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की गणेश कॉलोनी शिवपुरी में तीन युवकों को सोयाबीन की बोरियां चुराते लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा। पकड़े गए युवकों में रोबिन पोस्टमैन है। पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली, लेकिन स्मैक की लत की वजह से चोर बन बैठा।


जानकारी के मुताबिक राजेंद्र सोनी निवासी गणेश कॉलोनी शिवपुरी के आमने-सामने दो मकान है। शनिवार की दोपहर राजेंद्र सोनी अपने मकान पर सो रहे थे, तभी दूसरे मकान में सोयाबीन से भरी बोरियां रखी थीं। दिन दहाड़े सोयाबीन की बोरियां चुराते हुए लोगों ने युवकों को पकड़ लिया।

पूछताछ में अपने नाम विशाल वाल्मिकी निवासी लालमाटी, रोबिन यादव व परिच्छा गांव का एक अन्य युवक शामिल है। पूछताछ में रोबिन यादव ने खुद को पोस्टमैन बताया। सोयाबीन की एक बोरी चुराकर सेंट चार्ल्स स्कूल के सामने एक गल्ला दुकानदार को बेच दी। तीनों युवकों को कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!