Press "Enter" to skip to content

रेत मंडी में खड़े डंफरो पर डलवाए नंबर, सड़कों के किनारे रखे डंफरो के काटे चालान / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में आज यातायात पुलिस द्वारा ऐसे भारी वाहनों पर कार्रवाई की है जो बिना नंबर के सड़कों पर फर्राटा भर रहे थे। आज यातायात पुलिस ने शहर के देहात थाना के हवाई पट्टी क्षेत्र में पहुंचकर 22 ऐसे ईंट और रेत से भरे डंपर और ट्रकों को पकड़ा जिन पर नंबर नहीं डले थे।


यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि सभी 22 ट्रक-डंपर के पांच-पांच सौ रुपए के चालान काट कर 11 हजार रुपए का समान शुल्क वसूला गया है साथ ही सभी वाहनों पर वाहनों के नंबर भी डलवाये गए थे।

सभी वाहन मालिकों को चेतावनी भी दी गई है कि अगर आगामी समय में बिना नंबर के वाहन पकड़े गए तो वाहनों को जब्ती की कार्रवाई की जाएगी जिससे उन्हें न्यायालय में मोटा जुर्माना भरना पढ़ सकता है।

यातायात प्रभारी ने बताया हवाईपट्टी क्षेत्र में हर रोज रेत और ईंट की मंडी भरती है ऐसे में वाहन के ड्राइवर सड़क पर ही वाहनों को खड़ा कर लेते हैं। जिससे हादसा होने की सम्भावना बनी रही है। आज सभी वाहनों सड़क से हटवा कर किनारे कतारबद्ध तरीके से लगवाया और हर रोज कतारबद्ध तरीके से वाहनों को खड़ा करने के निर्देश दिए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!