Press "Enter" to skip to content

उत्तराखंड के पंडा को शराबी ने गिरेबां पकड़कर चप्पलों से पीटा, कहा-प्रीतम सिंह जिंदाबाद बोल / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा क्षेत्र के बडोरा गांव में उत्तराखंड से आए पंडा को शराबी युवक ने पकड़ लिया और गिरेबां पकड़कर ले गया। इसके बाद चप्पल से मारपीट करने लगा। युवक ने पंडा को चप्पल मारते हुए कहा कि प्रीतम सिंह लोधी जिंदाबाद बोल। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। करैरा थाना पुलिस ने शराबी युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।


जानकारी के मुताबिक पुरुषोत्तम वशिष्ठ (60) निवासी धनेटी उत्तराखंड 14 अप्रैल को करैरा के बडोरा गांव आए थे। पुरुषोत्तम का कहना है कि वह पंडा है और हर साल करैरा क्षेत्र में भ्रमण के लिए यजमानों के घर मिलने आते हैं। धर्म का प्रचार करने के साथ मेल मिलाप कर दान-दक्षिणा भी मिल जाती है। बडोरा गांव पहुंचे तो शराबी युवक ने मेरी कॉलर पकड़ ली और मारपीट करने लगा। सीताराम लोधी के घर के पास कॉलर पकड़कर ले गया और फिर चप्पल से पीटने लगा।

गांव वालों के सामने चप्पल मारते हुए युवक कहने लगा कि प्रीतम सिंह लोधी जिंदाबाद बोलो। प्रीतम लोधी जिंदाबाद के नारे लगाए, तब जाकर युवक ने मुझे छोड़ा। उत्तराखंड के पंडा की मारपीट करने वाले की पहचान मनोज पुत्र कल्याण लोधी के रूप में हुई है। मनोज लोधी खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताता है। वीडियो वायरल होने बाद पुलिस ने न सिर्फ मुकदमा दर्ज किया है, बल्कि मनोज लोधी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!