-29 नवंबर से शुरू होंगी कक्षा 9 से 12 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा
शिवपुरी। जिले में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा सोमवार 29 नवंबर से आरंभ हो रही है। जिले के 217 सरकारी हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूलों में पढऩे वाले छात्र छात्राओं के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों व गोपनीय सामग्री का वितरण 27 नवंबर को होगा। जिला परीक्षा प्रभारी राजा बाबू आर्य का कहना है कि प्रश्न पत्र बा गोपनीय सामग्री के वितरण की व्यवस्था शहर के जिला उत्कृष्ट विद्यालय में रखी गई है जहां सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र बा वह अपनी सामग्री का वितरण किया जाएगा।
संकुल प्राचार्य लेँगे प्रश्न पत्र, फिर संकुल से मिलेंगे प्राचार्य को पेपर
जिला परीक्षा प्रमुख राजा बाबू आर्य का कहना है कि उत्कृष्ट विद्यालय में शनिवार को कक्षा 9 से 12 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का जो वितरण होना है, उसके लिए जिले भर से सिर्फ संकुल प्राचार्यों को बुलाया गया है। इसके लिए सभी संकुल प्राचार्य व ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को इस बात की अंडरटेकिंग देनी होगी कि परीक्षा की गोपनीयता का पूर्ण ख्याल रखा जाएगा। इसके बाद ही निर्धारित काउंटर से शील्ड पैकेटों में प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। इसके बाद जिले के सभी प्राचार्य अपने अपने संकुल केंद्र पर पहुंचकर संकुलों से अपने स्कूल के प्रश्न पत्र प्राप्त करेंगे।






Be First to Comment