शिवपुरी: दिनारा थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। बदमाशों ने व्यापारी पर कट्टे से फायर तक झोंक दिया। जिससे व्यापारी बाल-बाल बच गया। व्यापारी की सजगता के चलते बदमाशों द्वारा रचित वारदात विफल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दिनारा थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
गल्ला व्यापारी मनोज गुप्ता पुत्र धनीराम गुप्ता उम्र 35 साल निवासी दिनारा ने बताया कि आज सुबह में अपने घर से धनरा चौकी के पास स्थित अपने गोदाम के लिए बाइक पर सवार होकर निकला था। मेरे पास एक बैग भी था जिसमें बीस लाख रुपए भरे हुए थे।
इसी दौरान फोरलेन हाईवे पर जरगवा गांव के पास दो हथियारबंद बाइक पर सवार होकर एक लोडिंग के पीछे खड़े हुए थे जिन्होंने कट्टे की नोक पर मुझे रोकना चाहा लेकिन मैंने अपनी बाइक को तत्काल पीछे की ओर मोड़कर भागने का प्रयास किया इसी दौरान एक बदमाश ने कट्टे से फायर कर दिया। किए गए फायर से में बच गया गोली का रोगन मेरे हाथों में लगा। इसके बाद बदमाश क्रेसर रोड की ओर से भाग गए।
सूचना के बाद तत्काल मौके पर थनरा चौकी पुलिस पहुंच गई। थनरा चौकी प्रभारी सतीश जयत का कहना है कि अज्ञात बदमाशों की घेराबंदी करने में पुलिस जुटी है। व्यापारी मनोज गुप्ता और उनके पास रखे बीस लाख रुपए सुरक्षित हैं।

फायर कर व्यापारी से 20 हजार लूट की कोशिश, व्यापारी ने जान जोखिम में डालकर बचाए पैसे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- दुष्कर्म के बाद भड़का गुस्सा: आरोपी के घर हमला, मां की मौत, आरोपी गंभीर / Shivpuri News
- करैरा में कपड़ा दुकान-मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News
- प्रधानमंत्री के भाषण की नकल कर वीडियो बनाने पर शिक्षक निलंबित, विधायक प्रीतम लोधी हस्तक्षेप के बाद हुईं कार्रवाई / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment