Press "Enter" to skip to content

सरपंच पति पर रिवॉल्वर से गोली चलाने और धमकाने का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के नजदीक सिंहनिवास गांव में बुधवार की रात सरपंच पति पर गाली-गलौज कर गोली चलाने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर एसपी ऑफिस शिवपुरी में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


आवेदक परमाल रावत पुत्र सरदार रावत निवासी सिंहनिवास का कहना है कि 12 अप्रैल की रात 9:30 बजे प्रभात रावत काले रंग की स्कॉर्पियो से घर के बाहर आया और गाली गलौज करने लगा। परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने लगा। घर के सीसीटीवी कैमरों में देखा तो प्रभात अवैध रिवॉल्वर लेकर खड़ा था।

डर की वजह से घर से बाहर नहीं निकले। परिवार सहित घर के अंदर ही रहे। प्रभात रावत ने रिवॉल्वर से दो गोलियां चलाईं और गाली देकर चला गया। घर के सीसीटीवी कैमरों में सारी रिकॉर्डिंग है। परमाल रावत का कहना है कि प्रभात रावत के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं जिनमें हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट आदि के केस पंजीबद्ध हैं। कलेक्टर शिवपुरी द्वारा भी एनएसए की कार्रवाई की जा चुकी है।

दरअसल परमाल का कहना है कि पंचायत चुनाव में प्रभात की पत्नी प्रत्याशी थीं और सरपंच चुनी गईं। जबकि वह विरोधी प्रत्याशी अनीता रावत के पक्ष में समर्थन कर चुनाव प्रचार किया था। प्रभात सरपंच प्रत्याशी परिवार और हमसे रंजिश रखता है। कोतवाली टीआई अमित भदौरिया का कहना है कि युवक द्वारा दिए गए आवेदन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!