Press "Enter" to skip to content

4 माह से गायब हैं 18 वर्षीय युवक, एसपी से लगाई खोजने की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज थाना बदरवास ग्राम हथनापुर की रहने वाली महिला ने एक 18 वर्षीय युवक को खोजने की गुहार लगाई है चार माह पहले युवक लापता हुआ था.

जानकारी के अनुसार ममता पत्नी गोपाल आदिवासी निवासी ग्राम हथनापुर थाना बदरवास ने बताया कि 1 जनवरी 2023 को जेठानी के मरने पर विजय ग्राम हथनापुर आ गए विजय आदिवासी से महिला ने कहा कि वह अपने माता-पिता के यहां ग्राम रामपुर चला जाए वह कहने पर गांव के लिए निकल गया लेकिन आज दिनांक तक ग्राम रामपुर नहीं पहुंचा. इस संबंध में युवक की गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई. थाना देहात अशोकनगर के दरोगा ने महिला से पूछताछ की उन्होंने बताया कि विजय आदिवासी व ग्राम धुर्रा का एक लड़का गायब है. उसका पता नहीं है ग्राम धुर्रा के लड़के पिता द्वारा शिकायत की गई है. तो महिला ने अपने चाचा के यहां खबर की तो चाचा सामिलया ने बताया कि विजय हमारे यहां भी नहीं आया है. इस प्रकार 4 माह से बिजय लापता हैं. महिला ने चाचा के लड़के को खोजने की गुहार लगाई हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!