शिवपुरी: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने स्कूली छात्रों के लिए युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम के लिए रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जो बच्चे इसरो युविका 2023 एग्जाम में शामिल हुए थे। उन विद्यार्थियों के माध्यम से केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी करैरा को नई उपलब्धि मिली है। विद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन इसरो युविका 2023 के लिए हुआ है।
केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य दर्शनलाल मीणा ने बताया कि कक्षा नवीं से छात्रा प्रीति श्रीवास्तव और छात्र भुवनेश मेहोरिया और कक्षा आठवीं से छात्रा तपस्या नरवारिया का इसरो युविका 2023 के लिए चयन हुआ है। जो सतीश धवन अन्तरिक्ष केन्द्र श्रीहरिकोटा तिरुपति आन्ध्रप्रदेश में भाग लेने के लिए 14 मई 2023 को जाएंगे।
प्राचार्य डॉ. दर्शन लाल मीणा के निर्देशन में श्रीमती कमलेश कुशवाह (प्र स्ना शि विज्ञान ) द्वारा छात्र- छात्राओं को प्रोत्साहित किया जिसके फलस्वरूप इन विद्यार्थियों को आगामी माह में श्रीहरिकोटा जाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ। इसके लिए ये सभी बधाई के पात्र है।
इसरो युविका 2023 क्या है?
इसरो ने वर्ष 2019 से स्कूली विद्यार्थियों के लिए युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों को अंतरिक्ष की गतिविधियों की बुनियादी जानकारी देना है ताकि अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर उनमें रुचि पैदा हो सके। युविका 2023 एक आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
इस कार्यक्रम में अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, अंतरिक्ष अनुसंधान गतिविधियों व प्रयोगशालाओं का दौरा इस कार्यक्रम का हिस्सा होते हैं। संपूर्ण पाठ्यक्रम के दौरान पाठ्यक्रम सामग्री, आवास और भोजन आदि का वहन इसरो के ओर से वहन किया जाता है।

केंद्रीय विद्यालय की बड़ी उपलब्धि: ISRO युविका 2023 में विद्यालय से तीन विद्यार्थियों का हुआ चयन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- दुष्कर्म के बाद भड़का गुस्सा: आरोपी के घर हमला, मां की मौत, आरोपी गंभीर / Shivpuri News
- करैरा में कपड़ा दुकान-मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News
- प्रधानमंत्री के भाषण की नकल कर वीडियो बनाने पर शिक्षक निलंबित, विधायक प्रीतम लोधी हस्तक्षेप के बाद हुईं कार्रवाई / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment