Press "Enter" to skip to content

बलारी माता के दर्शन कर लौट रहे युवकों में तेज रफ्तार बाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में बलारी माता मंदिर के दर्शन कर लौट रहे बाइक पर सवार दो युवकों में एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे घायल का उपचार शिवपुरी के जिला अस्पताल में जारी है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई।


जानकारी के अनुसार राजस्थान के भीलवाड़ा का रहने वाला 30 साल का दीपक पाल अपने एक साथी राजचंद्र जाटव उम्र 38 साल निवासी गिरमानी के साथ बीती शाम माधव नेशनल पार्क के भीतर बलारी माता के दर्शन करने के लिए गए हुए थे।

वापस लौटते वक्त दोनों युवकों की बाइक में एक इनोवा कार ने करई पेट्रोल पंप के पास जोरदार टक्कर मार दी। सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंची सुरवाया थाना पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दीपक पाल को मृत घोषित कर दिया वहीं राजचंद्र जाटव की हालत गंभीर बनी हुई है।

सुरवाया थाना पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली इनोवा कार को पकड़ लिया है। सुरवाया थाना प्रभारी रामायण सिंह चौहान ने बताया कि उक्त इनोवा कार यूपी से मुंबई की ओर जा रही थी। इस कार को सिराज खान नाम का ड्राइवर चला रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!