शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र के गाजीगढ़ के रहने वाले होनहार युवक ने हादसे के बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार गाजीगढ़ के रहने वाले हेमंत लखन पुत्र रामदयाल जाटव का 21 मार्च को श्योपुर में सड़क दुघर्टना में घायल हो गया था। हेमंत अपनी बाइक से जा रहा था इसी दौरान एक स्कूटी से भिड़तं हो गई थी। घायल हेमंत को उपचार के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान बीती रात दम तोड़ दिया।
गांव ने खोया होनहार युवक, पसरा मातम
हेमंत की मौत के बाद गाजीगढ़ गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि हेमंत गांव को होनहार युवक था। हेमंत ने अपने परिश्रम से पहले शिक्षक बना इसके बाद हेमंत वन विभाग में भर्ती हुआ इसके बाद हेमंत ने वन विभाग की नौकरी छोड़ते हुए श्योपुर के कलेक्ट्रेड कार्यालय में संख्यिकी अनुविभाग में अन्वेषक के पद पर पदस्थ थे जिसके बाद वह श्योपुर में ही रह कर अपनी नौकरी कर रहे थे ग्रामीणों ने बताया कि हेमंत का हाल ही में मध्य प्रदेश लोक सेवा राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में चयन भी हो गया था वह मुख्य परीक्षा की भी तैयारी कर रहे थे हेमंत का एग्जाम जुलाई 2023 में होना था।
सहयोग के लिए चलाई गई थी मुहिम
बता दें कि हेमंत के हादसे के शिकार होने के बाद हेमंत कोमा में चला गया था इसके बाद परिवार में पैसों की भी किल्लत आ गई थी इसके चलते हेमंत के परिजनों ने उपचार के लिए फंड एकत्रित करने के लिए सोशल मीडिया पर एक मुहिम भी चलाई थी इस मुहिम के जरिए पैसे भी एकत्रित किए गए थे और दुआएं भी दी गई थी इसके बावजूद हेमंत ने दम तोड़ दिया।

अधिकारी बनने का सपना देख सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहा था युवक, सड़क हादसे ने ले ली जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- अश्लील वीडियो और डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- मकान के सामने खड़े होने पर विवाद, कट्टे से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- दुष्कर्म के आरोपी को रन्नोद पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News
- बंधक बनाने की बात कहने के बाद युवक का शव मिला, हत्या की आशंका पर परिजनों ने किया चक्काजाम / Shivpuri News
- जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न, गाइडलाइन वर्ष 2026-27 के प्रस्तावों का अनुमोदन / Shivpuri Newsजिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न, गाइडलाइन वर्ष 2026-27 के प्रस्तावों का अनुमोदन / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment