Press "Enter" to skip to content

हत्या के आरोपी को 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: दिनाकं 11.04.2023 को फरियादी रमेश पुत्र रतनू आदिवासी उम्र 60 साल निवासी शिकारीपुरा ग्राम गोपालपुर ने उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट की कि आज दिनांक 11.04.2023 के रात्रि करीब 03.00 बजे की बात है कि मेरा दामाद छोटू उर्फ धर्मसिंह आदिवासी और मेरी लडकी कलावती आदिवासी कमरे की छत के ऊपर सो रहे थे तभी मेरी लड़की कलावती की चिल्लाने की आवाज आई तो मैं और मेरा लड़का हीरा दौडकर छत पर गये तो मेरी लडकी ने बताया कि मेरे गले में छोटू ने कुल्हाडी से मार दिया है और छत से कूदकर नीचे भाग गया है। जब मैं चिल्लाया तो मेरा बडा दामाद जयवीर आदिवासी और मोहल्ला वाले आ गये थे तब तक मेरी लड़की कलावती की मृत्यु हो गई थी सो रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जावे। उपरोक्त रिपोर्ट पर से मर्ग क्र. 02/23 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच में लिया गया जांच के दौरान आरोपी छोटू उर्फ धर्मसिंह आदिवासी पुत्र महेश आदिवासी निवासी नेनसराय पुरानी शिवपुरी थाना देहात जिला शिवपुरी के विरुध्द अपराध धारा 302,201 भादवि का बखूबी सिध्द पाये जाने से अप.क्र. 11/23 धारा 302, 201 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया दौराने विवेचना प्रकरण सदर में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी व्दारा थाना प्रभारी गोपालपुर को पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही हेतु विशेष निर्देश दिये गये जिस पर से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी, एसडीओपी महोदय अनुभाग पोहरी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर आरोपी को मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश देकर तलाश की गई दौराने तलाश मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोपालपुर का आरोपी छोटू उर्फ धर्मसिंह आदिवासी धौलागढ फाटक तरफ जाता दिखा है और कहीं बाहर जाने की फिराक में है जैसे ही गोपालपुर पुलिस टीम धौलागढ फाटक थाना सुभाषपुरा पहुंची धौलागढ फाटक चौराहे पर एक व्यक्ति पुलिस की गाडी को देखकर भागने लगा जिसे हमराही फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा और उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम छोटू उर्फ धर्मसिंह पुत्र महेश आदिवासी उम्र 27 साल निवासी नेनसराय पुरानी शिवपुरी थाना देहात जिला शिवपुरी का होना बताया एवं मृतिका के भाई हीरा आदिवासी द्वारा पहचान कराई गई तो उसने बताया कि यही मेरा जीजा है जिसने मेरी बहन कलावती की कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी है और भाग गया है बाद अपराध डायरी से आरोपी का नाम पता का मेल किया गया सही पाये जाने पर उक्त व्यक्ति को उसके जुर्म से अवगत कराया गया जो उक्त व्यक्ति द्वारा खुद की पत्नि कलावती को कुल्हाडी से गले में मारना बताया एवं जुर्म करना स्वीकार किया गया बाद आरोपी को मौके पर पंचानों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने की सराहनीय कार्यवाही में उनि कुसुम गोयल थाना प्रभारी गोपालपुर, सउनि राधाकृष्ण बंजारा, सउनि अजय पटेल, प्रआर. 167 अशोक सिंह जादौन, का. प्रआर. 864 घनश्याम सिंह, आर. 826 प्रशान्त गुर्जर, आर. 274 धर्मेन्द्र शर्मा, आर.1006 रंजीत यादव, आर.586 अभिमन्यु यादव, आर. 619 पवन धाकड, आर.चालक 970 हरेन्द्र गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!