Press "Enter" to skip to content

450 ग्राम गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से दबिश देकर एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने उसके कब्जे से 450 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि महिला अवैध रूप से गांजा बेचने का धंधा कर रही थी. इस मामले में पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस को महिला के पास से तलाशी में मिला मादक पदार्थ

जानकारी के अनुसार पोहरी थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के खिन्नी पुल के पास एक महिला और उसका पति अवैध गांजा बेचने का काम कर रहे हैं जिस पर से थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश दी.पुलिस टीम पुलिस ने जब महिला की तलाशी ली तो उसके पास से प्लास्टिक की एक थैली में 450 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ.थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ढिल्लन ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में महिला फूलकंवर पत्नी शिशुपाल वैस के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!