Press "Enter" to skip to content

महिला जनपद सदस्य ने कहा रिश्ते की भांजी को ही बना लिया पत्नी, इधर 13 साल के बेटे की माँ आशिक के साथ फरार / Shivpuri News

शिवपुरी: दिवाली पर बीमार क्या हुआ, 15 साल पहले जिस पत्नी से सुख-दुख के सात फेरे लिए, वह दगा देकर पड़ोसी के बहलाने पर भाग गई। अब पूरी तरह से पड़ोसी प्रेमी की गिरफ्त में है। जबकि मेरे 13 साल के बेटे और मुझे पत्नी की बहुत आवश्यकता है। पर वह वापस नहीं आ रही।


इसलिए या तो उसे मेरे पास वापस भिजवाओ या फिर उसे नारी निकेतन ग्वालियर ले जाओ, ताकि वह तो सुरक्षित रहे। यह शिकायत मंगलवार को जनसुनवाई में एक पीड़ित पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर उंगली उठाते हुए कही। जिस पर कार्रवाई के लिए आवेदन कलेक्टर ने एसपी को मार्क कर दिया।

मंगलवार को जनसुनवाई में दिए गए एक अन्य शिकायती आवेदन महिला जनपद सदस्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति से रिश्ते की भांजी ने घर गृहस्थी के कामकाज को 15 लाख रुपए उधार लिए। जब वापस मांगे तो दो चेक दे दिए ,लेकिन बैंक में चेक बाउंस हो गए।अब पुलिस केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं, यही नहीं पति ने दगा देकर मुझे छोड़ रिश्ते की भांजी को ही पत्नी बना लिया।

अब मेरे साथ नहीं है। मैं बच्चों के साथ मायके में हूं, चाहती हूं, पुलिस कार्रवाई हो, क्योंकि मुझे अब चेक बाउंस का केस वापस लेने के साथ मारने की धमकी दी जा रही है। महिला जनपद सदस्य के इस आवेदन को कार्रवाई के लिए एसपी को मार्क किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!