Press "Enter" to skip to content

हनुमान मंदिर के पुजारी की हत्या, PHE से रिटायर्ड होकर मंदिर पर निवास कर रहे थे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के काजीखेड़ी गांव के हनुमान मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई। मंदिर का पुजारी पीएचई विभाग में इलेक्ट्रिशियन के पद से रिटायर्ड होने बाद घर परिवार छोड़कर करीब 4 साल से मंदिर की पूजा पाठ करते हुए मंदिर में ही निवास करता था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोलारस थाना पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर पोस्टमॉर्टम कराने के बाद पुजारी का शव परिजनों को सौंप दिया है।


पुजारी शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के हवाई पट्टी का रहने वाला था। रामनारायण शर्मा पीएचई विभाग से रिटायर्ड होने के बाद कोलारस थाना क्षेत्र के काजीखेड़ी गांव के हनुमान मंदिर पर 4 साल से पूजा पाठ करते हुए मंदिर पर निवास करता था। रामनारायण शर्मा के पुत्र प्रेम शर्मा ने बताया कि सोमवार को मेरे पिता चार पहिया वाहन में सवार होकर घर आए थे। कुछ देर रुकने के बाद वह वापस मंदिर के लिए निकल गए थे। सोमवार की शाम करीब 7 बजे पूरनखेड़ी के रहने वाले मेरे जीजा विनोद शर्मा ने फोन पर सूचना दी थी कि पिता जी की हत्या कर दी गई है। उनका शव मंदिर पर पड़ा हुआ है।

सूचना के बाद काजीखेड़ी मंदिर पर जाकर देखा तो मंदिर प्रांगण के बेरी के पेड़ के नीचे पिता का शव पड़ा हुआ था। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। कपड़े भी खून से सने हुए थे। पिता के पास एक खून से सनी हुई सब्बल भी पड़ी हुई थी। पिता की हत्या की शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो साल और एक चटाई को जब्त कर लिया था।

मोबाइल भी ले गए साथ

मृतक के बेटे प्रेम शर्मा ने मंदिर की जमीन के पीछे पिता की हत्या करने का शक जताया है। प्रेम ने बताया कि मंदिर के नाम कुछ जमीन थी जिसे कुछ लोग हतियाना चाहते थे। पिता जी के पास जमीन के कागज और दस्तावेज का एक बैग भी रहता था। वह बैग् मौके पर नहीं मिला है। साथ ही हत्यारे पिता का मोबाइल भी अपने साथ ले गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!