शिवपुरी: नगर पालिका परिषद की बैठक में सोमवार को जमकर हंगामा हो गया.कांग्रेसी पार्षदों ने नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते जमकर नारेबाजी की और परिषद में धरने पर बैठ गए.वहीं बीजेपी पार्षदों ने भी वार्डों में काम नहीं होने के लिए नगर पालिका सीएमओ को जिम्मेदार ठहराया.हंगामे के चलते नगर पालिका परिषद की बैठक समय से पहले ही स्थगित कर दी गई. इस दौरान नगर पालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा और कांग्रेसी पार्षदों ने आरोप लगाते हुए बताया नई परिषद के गठन के बाद से अब तक चार बैठकें हो चुकी है विकास कार्यों को तो छोड़िए वार्डों में बिजली, पानी, सड़क साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कामों को लेकर भी जनता परेशान है.पार्षदों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा वार्डों में काम नहीं कराए जा रहे हैं,ऐसे में पार्षद जनता को कब तक झूठे आश्वासन दे.कांग्रेसी पार्षदों ने कहा कि वार्डों में ना तो साफ सफाई हो रही है ना ही स्ट्रीट लाइट और पीने के पानी के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है.जबकि इन कामों के लिए नगरपालिका में करोड़ों रुपए आ रहा है.कांग्रेसी पार्षदों ने नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की है.

नगर पालिका की बैठक में हंगामा: नारेबाजी कर धरने पर बैठे कांग्रेसी पार्षद भ्रष्टाचार का लगाया आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नियमितीकरण व वेतन विसंगति सहित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का ऐलान / Shivpuri News
- करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹20 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, JE मुख्य आरोपी / Shivpuri News
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment