Press "Enter" to skip to content

पुलिस सहायता केंद्र के पास भी चोर बेखौफ, एक लाख का माल समेट ले गए बदमाश / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा कस्बे में चोरों ने पुलिस सहायता केंद्र के पास रविवार रात एक किराने की दुकान के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। दुकान में हुई चोरी की सुचना दुकानदार को सुबह लगी जब वह दुकान को खोलने पहुंचा था। दुकानदार ने दुकान में हुई चोरी की शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है।


देवांश जैन ने बताया उसकी किराने की दुकान सहायता केंद्र के पास स्थित है बीती रात वह अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया था। सोमवार सुबह दुकान खोलने आया तो देखा दुकान के ताले टूटे हुए पड़े थे। शटर को खोलकर देखा तो दूकान के भीतर रखे पानमसाला, सिगरेट, बीड़ी के बंडल नहीं थे।

साथ ही गल्ले में रखे चार हजार रुपए चोरी हो चुके थे। चोरों ने दुकान में चोरी करते हुए लगभग एक लाख रुपए की कीमत का सामान बटोर कर अपने साथ ले गए। किराने की दुकान में हुई चोरी की शिकायत दूकान संचालक ने करैरा थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है। करैरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!