Press "Enter" to skip to content

60 फीट गहरे कुएं में गिरे काले हिरण का वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू सुरक्षित जंगल में छोड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: बैराड़ सब रेंज के अंतर्गत आने वाले ककरई गांव में आज एक विलुप्त प्रजाति का काला हिरण 60 फीट गहरे कुएं में गिर गया.

जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा फॉरेस्ट ऑफिसर कृष्णपाल सिंह धाकड़ को दी.जिसके बाद फॉरेस्ट ऑफिसर ने डिप्टी रेंजर अजय पंचवेदी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजकर कुएं में गिरे काले हिरण का रेस्क्यू कराकर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा. रेस्क्यू टीम के फॉरेस्ट गार्ड अभिषेक जैन ,सुशील गर्ग,विजय कुमार ,कुलदीप सिंह परमार और अमित त्रिवेदी ने ग्रामीणों के सहयोग से कुएं में गिरे काले हिरण को बाहर निकाला। इसके लिए टीम का एक सदस्य कुएं में उतरा खटिया पर रस्सियों की मदद से काले हिरण को बांधकर उसे बाहर निकाला और स्वास्थ्य परीक्षण करा कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!