Press "Enter" to skip to content

पति की मौत के बाद ससुर और देवर ने महिला के ट्रक और मोटरसाइकिल पर कर लिया कब्जा, एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के नवाब साहब रोड पर रहने वाली महिला ने आज एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उसके पति पर एक ट्रक था और एक मोटरसाइकिल थी पति की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी जिसके बाद ससुर और देवर ने ट्रक और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है.

जानकारी के अनुसार ममता पाल पत्नी स्वर्गीय श्री वीरू पाल निवासी नवाब साहब रोड ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसके पति की एक्सीडेंट में 10 जून 2021 को मौत हो गई थी. वही पति की मौत के बाद ट्रक क्रमांक एमपी 33 एच 2283 का रजिस्ट्रेशन संपूर्ण टैक्स आरटीओ अदा करने के बाद महिला के नाम हो चुका था लेकिन उसके बाद महिला के ससुर व देवर घनश्याम पाल पुत्र गुलाब पाल एवं हरिपाल पुत्र घनश्याम पाल ने उक्त ट्रक और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है. और तभी से वह उसका लाभ ले रहे हैं महिला किराए के मकान में निवास करती है. और अपने बच्चों के साथ रहती है. महिला ने एसपी से ट्रक और मोटरसाइकिल को छुड़वाने की गुहार लगाई है जिससे वह अपना जीवन यापन कर सके.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!