शिवपुरी: पोहरी थाना क्षेत्र के पठा परासरी गांव के पास एक चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक में से आग के शोले उठते देख ट्रक पर मौजूद ड्राइवर और लेबर ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई ड्राइवर ने तुरंत आगजनी की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी लेकिन जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची सरसों के भूसे से भरा ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया।
ट्रक ड्राइवर राम भरोसी ने बताया कि हरनिवासखेड़ा गांव से सरसों का भूसा भर कर वह शिवपुरी जा रहा था तभी पठा परासरी गांव के पास शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रक में आग लग गई। जिससे ट्रक में भरा भूसा और ट्रक धूं-धूं कर जल कर राख हो गया। ड्राइवर की रिपोर्ट पर से आगजनी का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment