Press "Enter" to skip to content

टायर फटने से स्विफ्ट कार का संतुलन बिगड़ा, मौके पर महिला की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: ग्वालियर से गुजरात जा रही एक कार सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के मुडखेड़ा टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई शेष सभी कार सवार घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने महिला शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।


भिंड जिले थाना नयागांव ग्राम नयागांव के रहने वाले मनोज पुत्र माताप्रसाद धोबी उम्र 40 साल ने बताया कि कल 9 अप्रैल की रात में बीरेन्द्र, सत्यम, नीतू, सुमन हम सभी लोग बृजेन्द्र की कार (GJ01WF2547) में सवार होकर ग्वालियर से अहमदाबाद की और निकले थे हम सभी अहमदाबाद में रहकर काम करते हैं। कार को बृजेन्द्र दिवाकर चला रहा था।

रात करीब 12:15 बजे हमारी कार मुडखेड़ा टोल से पहले एनपी शर्मा के होटल के पास फोरलेन हाईवे से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान कार का अगला टायर फट गया जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार रोड के किनारे लगी रेलिंग मे टकराते हुए रोड की दूसरी तरफ खेत में फिक गयी।

इस घटना में नीतू पत्नि सुखराम निवासी भबेडी जिला भिंड की मौके पर ही मौत हो गयी व बीरेन्द्र, सत्यम को गंभीर चोंटें आई, जिन्हें नेशनल हाईवे की एबुलेंस की मदद से ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया साथ मुझे और सुमन व चालक बृजेन्द्र को मामूली चोंटे आईं। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!