Press "Enter" to skip to content

बिखर रहे परिवार को बचाया, पति गर्भवती पत्नी को ले गया संग / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी अनुविभाग के छर्च पुलिस थाने में शनिवार को गर्भवती पत्नी ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची। पुलिस ने लड़ाई व नाराजगी की वजह जानी। दो ननद की वजह से नाराजगी इतनी बढ़ी कि पति को छोड़ दिया। पुलिस के समझाने पर गर्भवती पत्नी खुशी-खुशी पति के संग घर चली गई।


जानकारी के मुताबिक तुलसी कुशवाह निवासी ग्राम बागलोन ने थाने में पति के खिलाफ आवेदन दिया था। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी। ससुराल में दो छोटी ननद हैं।

पति जब भी कोई सामान लाते तो ननद ले जाती थीं। इसी बात से नाराजगी बढ़ती चली गई। झगड़े के बाद मायके चली गई। छर्च थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि आवेदिका तुलसी को समझाइश दी तो वह मान गई। पति अवतार कुशवाह भी संग ले जाने के लिए राजी हो गया। बिखरा घर फिर से बसने की खुशी में पुलिस ने दोनों को मिठाई खिलाई और घर भेज दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!