Press "Enter" to skip to content

बेटे ने बचाई मां की आबरू, महिला को अकेला पाकर घर में घुसा था आरोपी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरा में एक मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ गांव के एक युवक ने घर में घुसकर गलत काम करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि महिला का बेटा सही समय पर घर जा पहुंचा, जिसे देख आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने इसकी शिकायत इंदार थाने में कराई है।


बहादुरा गांव में रहने वाली एक महिला ने बताया कि मेरी बहू मानसिक रूप से विक्षिप्त है। शुक्रवार दोपहर घर पर अकेली थी मैं और मेरा पारी गेंहू काटने गए हुए थे। मेरा बेटा गांव में था और मेरा पोता बकरी चराने गया था। इसी दौरान मेरा पोता बकरियों को पानी पिलाने घर आया था तो उसने देखा कि गांव का रहने वाला फूल सिंह जाटव उसकी मां के साथ गलत काम करने का प्रयास कर रहा है। इसी दौरान महिला की सास घर पहुंची गई जिन्हें देख आरोपी भाग गया। जिसे भागते हुए महिला के बेटे ने देखा तो उसने उसका काफी दूर तक पीछा किया। लेकिन वह उसके हाथ नहीं लगा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354, 454 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!