Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद में आरोपी ने चलाई गोली, गंभीर हालत में ग्वालियर में इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: गोवर्धन थाना क्षेत्र में युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक का सीना चीरते हुए निकल गई है। युवक को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। आरोपी ने जमीनी विवाद में गोली चलाई है। वारदात बुढ़दा गांव में हुई।


गोली मारकर हत्या करने का प्रयास उस वक्त किया गया, जब युवक अपनी दुकान के बाहर निकलकर टॉयलेट के लिए जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बुढ़दा गांव का रहने वाला 21 साल के कपिल धाकड़ पुत्र घनश्याम धाकड़ का गांव के रहने वाले वंटी धाकड़ उर्फ प्रदीप धाकड़ से जमीनी विवाद चल रहा है। बीती रात करीब 11 बजे कपिल धाकड़ अपनी दुकान के बाहर टॉयलेट जाने के लिए निकला था। इसी दौरान कपिल को प्रदीप धाकड़ और बंटी के दोस्त मिल गए थे।

तभी एकाएक प्रदीप धाकड़ ने कट्टा निकाल कर बिना कोई बातचीत किए कपिल धाकड़ पर गोली चला दी। इसके बाद कपिल ने अपने भाई सतेंद्र धाकड़ को फोन पर मामले की जानकारी दी, जिसके बाद सतेंद्र व उसके अन्य स्वजन उसे उपचार के लिए ग्वालियर ले गए। कपिल की हालत गंभीर बनी हुई है। गोवर्धन थाना पुलिस ने देहाती नालसी के आधार पर आरोपी प्रदीप धाकड़ उर्फ बंटी सहित उसके चार साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!