Press "Enter" to skip to content

28 साल के युवक ने लगाई फांसी, पत्नी छोड़कर चली गई थी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र के रहने वाके एक 28 साल के युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के भेज जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार आज सुबह देहात थाना क्षेत्र के तुलसीनगर काॅलोनी के रहने वाले 28 साल के अमर शर्मा उर्फ रिंकू पुत्र वीरेंद्र कुमार शर्मा का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने अमर को मृत घोषित कर दिया।

देहात थाना प्रभारी विकास यादव का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के पास कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद सुसाइड का कारण सामने आ सकेगा।

जानकारी के अनुसार अमर शर्मा गुना बायपास के पास एक बाइक के शोरूम पर काम करता था। अमर की शादी 11 माह पहले राजस्थान से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही अमर की पत्नी अपने ससुराल अज्ञात कारणों के चलते छोड़कर चली गई थी। कई माह बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी इसी के चलते अमर मानसिक परेशान रह रहा था। हालांकि देहात थाना पुलिस नौजवान की मौत के कारण को जानने के लिए बारीकी से जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!