शिवपुरी: सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बरतने पर चार आशा कार्यकर्ताओं को निष्क्रिय घोषित कर दिया। वही एक सुपरवाइजर को नोटिस थमाया। प्रशिक्षण में शामिल न होने पर 4 सीएचओ के विरुद्ध नोटिस जारी कर मीटिंग में शामिल न होने का कारण पूछा है।
सीएमएचओ डॉ. पवन जैन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जन समस्या निदान के लिए कार्य कर रहा है इसके लिए विकासखंड स्तर तक सीएम हेल्पलाइन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ मैदानी अमले को इन में तैनात किया गया है।
विभागीय समीक्षा के दौरान सीएम हेल्पलाइन प्रकरण निदान में कमी मिलने पर उप स्वास्थ्य केंद्र चीनौदी की आशा कार्यकर्ता संगीता शर्मा, ग्राम दोहरी की आशा कार्यकर्ता असावती लोधी, कंचनपुर की आशा कार्यकर्ता रामश्री पाल और दयावती लोधी द्वारा सीएम हेल्पलाइन प्रकरण निदान में रुचि नहीं ली। इसलिए उन सभी को निष्क्रिय घोषित किया। आगे से आशा कार्यकर्ता का कार्य यह नहीं कर सकेंगी।
इसी प्रकार चिनौदी उप स्वास्थ्य केंद्र की पर्यवेक्षक निराशा लोधी को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण में रुचि ना लेने तथा सीएचओ, एनएम, आशा से समन्वय ना करने का दोषी पाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया। सीएमएचओ डॉ पवन जैन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनक्यूएएस प्रशिक्षण आयोजन 24 मार्च को किया गया था।
इस प्रशिक्षण में शामिल न होने पर सीएचओ दीपक लोधी उप स्वास्थ्य केंद्र भटनावर पोहरी, रविंद्र पटेल सीएचओ उप स्वास्थ्य केंद्र गरेठा खनियांधाना, सूरज कटारिया सीएचओ डामरौनकलां विकासखंड करैरा और उप स्वास्थ्य केंद्र सकलपुर सतनवाड़ा की सीएचओ ज्योति माहोर को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ। सीएमएचओ डॉ. जैन ने बताया कि आप स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

4 आशा कार्यकर्ता निष्क्रिय घोषित, सुपरवाइजर सहित 4 सीएचओ को थमाया नोटिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नियमितीकरण व वेतन विसंगति सहित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का ऐलान / Shivpuri News
- करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹20 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, JE मुख्य आरोपी / Shivpuri News
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment