Press "Enter" to skip to content

युवक ने कोटा-इटावा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, नहीं हो सकी पहचान / Shivpuri News

शिवपुरी: सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चिटोर के पास गुरुवार की रात 11 बजे पटरी से गुजर रही कोटा-इटावा एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के आगे कुंदे कर एक युवक ने आत्महत्या का ली। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात 11 बजे कोटा-इटावा एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के चालक ने रेलवे स्टेशन पर सूचना दी की एक युवक अचानक से इंजन के आगे कूद गया।


जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने सतनवाड़ा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने क बाद रेलवे पुलिस व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर आई। शव की जांच के दौरान किसी भी प्रकार का कोई पहचान पत्र नहीं मिला जिससे शव की पहचान नहीं हो पाई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!