Press "Enter" to skip to content

बेटी की ससुराल कहकर निकला 55 साल का वृद्ध हुआ लापता / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी थाना क्षेत्र के आकुर्सी गांव से एक 55 साल का युवक अपनी बेटी के ससुराल की कहकर घर से निकला लेकिन वह बेटी की ससुराल नहीं पहुंचा। इस बात का पता बेटे को दो दिन बाद लगा। लापता युवक के बेटे ने पिता की गुमसुदगी की शिकायत पोहरी थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है।


आकुर्सी गांव के रहने वाले 29 साल के दिलीप कुमार वर्मा ने बीती रात पोहरी थाना में पहुंचकर बताया कि मेरे पिता गजाधर वर्मा पुत्र बद्री प्रसाद वर्मा (55 वर्ष) 1 अप्रैल को दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से शिवपुरी शहर में रहने वाली मेरी बहन रीना वर्मा के घर की कहकर निकले हुए थे।

दो दिन बाद मैने पिता का हालचाल जानने बहन से फोन पर बात की थी। तब बहन ने बताया था कि पापा घर नहीं आए थे। इसके बाद मैने पिता के नंबर पर फोन लगाया तो उनका मोबाइल बंद आ रहा है। पिता की तलाश रिश्तेदारों सहित हर जगह की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा सका है। इसके बाद मैने पिता की गुमसुदगी पोहरी थाने में दर्ज कराई है। पोहरी थाना पुलिस ने गजाधर की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!